छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का संकट सिर्फ अफवाह! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा— ‘प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक, घबराएं नहीं’

रायपुर [14 मई 2026] | प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में ईंधन का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।
📍 अफवाहों पर न दें ध्यान, ऑयल डिपो में स्टॉक फुल
मुख्यमंत्री साय ने अपील की है कि नागरिक पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
- छत्तीसगढ़ के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
- प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां आपसी समन्वय के साथ स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं।
- वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार ने ईंधन आपूर्ति के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की हैं।
📍 प्रधानमंत्री मोदी की अपील का दिया हवाला
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण (होर्डिंग) से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।
📍 ‘जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें’
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि वे संयम और जागरूकता का परिचय देते हुए केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सजगता और सहयोग से ही ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और यह राष्ट्रहित में एक बड़ा योगदान होगा।