​BJMTUC के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र रामटेके ने दी बधाई

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सनत आचार्य ने देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से बेंगलुरु में एक उच्चस्तरीय व सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात पर BJMTUC के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अनु. जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश कौशल विकास कार्यक्रम प्रभारी श्री रविन्द्र रामटेके ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

​श्रमिक कल्याण और कौशल विकास पर 20 मिनट तक सार्थक चर्चा

​मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री रविन्द्र रामटेके ने बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 2026 को बेंगलुरु प्रवास के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के व्यस्ततम कार्यक्रमों के बीच रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने संगठन के लिए लगभग 20 मिनट का बहुमूल्य समय निकाला।

​इस दौरान श्री सनत आचार्य के साथ संगठन के विस्तार, श्रमिक कल्याण, रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा केंद्र सरकार के ‘स्वावलंबी मजदूर, समृद्ध भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने को लेकर अत्यंत सकारात्मक व सार्थक चर्चा हुई।

​कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण: रविन्द्र रामटेके

​संगठन में सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभा रहे नेता श्री रविन्द्र रामटेके ने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व और माननीय रक्षा मंत्री जी द्वारा यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करना पूरे संगठन और मैदानी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है।

​श्री रामटेके ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महत्वपूर्ण मुलाकात न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में श्रमिकों के अधिकारों, कौशल संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को एक नई दिशा व मजबूती प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button