दुर्ग: वित्त मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होने वाला ‘स्मार्ट पंजीयन कार्यालय’ का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित, जिला प्रशासन ने जारी की सूचना

दुर्ग |
जिला मुख्यालय दुर्ग में 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण शासकीय लोकार्पण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के वित्त मंत्री के मुख्य आतिथ्य में “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय दुर्ग” के नए भवन का लोकार्पण होना तय किया गया था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है।
अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला
मामले की जानकारी देते हुए जिला पंजीयक सुश्री प्रियंका श्रीरंगे ने बताया कि सोमवार, 3 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला पंजीयन कार्यालय परिसर में ‘स्मार्ट पंजीयन कार्यालय दुर्ग’ के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। हालांकि, कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से इस कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है।
कार्यक्रम की अगली तिथि और समय के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पृथक से सूचना जारी की जाएगी।