दुर्ग: बघेरा के आनंद सरोवर में आयोजित नशा मुक्ति महाअभियान में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, स्वस्थ व जागरूक समाज निर्माण का दिया संदेश

दुर्ग |

दुर्ग के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में आयोजित विशेष ‘नशा मुक्ति महाअभियान’ कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराते हुए युवाओं सहित सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

​जनभागीदारी ही अभियान की सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री गजेंद्र यादव

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता ही इस तरह के अभियानों की सबसे बड़ी शक्ति है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

​प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

​आनंद सरोवर में आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौड़, एसटीएफ एसपी श्री जयंत वैष्णव, एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, ब्रह्माकुमारी रीटा बहन, ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज को नशा मुक्त करने के इस महाअभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button