फरार आरोपी नंदकिशोर वर्मा पर SP ने घोषित किया 5,000 का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त

राजनांदगांव |
जिला राजनांदगांव पुलिस ने आपराधिक मामलों में संलिप्त एक शातिर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौकी मोहरा निवासी फरार आरोपी पर 5,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस प्रशासन ने आबकारी एक्ट और नए कानून (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोपी की पतासाजी तेज कर दी है।

आरोपी की पहचान और दर्ज अपराध का विवरण
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार फरार आरोपी की पहचान इस प्रकार है:
- नाम व उर्फ: नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटे उर्फ नीतु उर्फ छोटे कट्टी
- पिता का नाम: कुमार वर्मा
- उम्र: 25 वर्ष
- निवासी: चौकी मोहरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- दंडात्मक प्रकरण: अपराध क्रमांक 238/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 111 भारतीय न्याय संहिता (BNS)।
सूचना देने वाले का नाम और पहचान रहेगी पूर्णतः गोपनीय
राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस फरार व इनामी आरोपी के संबंध में कोई भी सटीक जानकारी या सुराग पुलिस तक पहुंचाएगा, उसे पुलिस अधीक्षक महोदया की ओर से घोषित 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही, सूचना देने वाले नागरिक का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गोपनीय (Secret) रखी जाएगी।
इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करने की अपील
यदि किसी भी नागरिक को आरोपी नंदकिशोर वर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत निम्नलिखित आधिकारिक पुलिस संपर्क नंबरों पर सूचना दे सकते हैं:
- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) डोंगरगढ़: 94791-92107
- पुलिस कंट्रोल रूम राजनांदगांव: 94791-92199
- चौकी मोहरा: 94791-91691
- साइबर थाना राजनांदगांव: 90984-71074
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस का सहयोग करें।
